Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

9 अगस्त से शुरू कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा पहुंच रही है गांव गांव, लोगों के द्वारा किया जा रहा है जोशीला स्वागत

  अहिवारा,दुर्ग । असल बात न्यूज़।। प्रदेश कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा  कार्यक्रम से अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में ग्...

Also Read

 

अहिवारा,दुर्ग ।

असल बात न्यूज़।।

प्रदेश कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा  कार्यक्रम से अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों में काफी उत्साह दिख रहा है। यह यात्रा गांव गांव में पहुंच रही है। तिरंगा यात्रा का गांव गांव में पहुंचने पर जोशीला स्वागत किया जा रहा है। क्षेत्र के विधायक तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री गुरु रूद्र कुमार के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में चल रहे हैं। इस दौरान बोलते हुए मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश की एकता अखंडता को मजबूत बनाने के लिए काम किया है। 

अभी बारिश का मौसम है। चारों तरफ हरियाली फैल गई है। तो वही कई सारे तीज त्यौहार भी पढ़ रहे हैं जिससे गांव में उत्सव जैसा माहौल है। इस माहौल में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा गांव गांव में पहुंच रही है। देशभक्ति की धुन के साथ शान से तिरंगा लहराते  कई किलोमीटर लंबी यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं की भीड़ नजर आती है तो पूरा वातावरण देशभक्ति पूर्ण हो जाता है।और गांव के ग्रामीण बनाया से वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष करने लग जाते हैं। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा नंदकत्थी से शुरू होकर शाम को  जेवरा पहुंचकर खत्म हुई।जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता चल रहे थे। बोड़ेगांव, रवेलडीह, आरसनारा, भीलाई करंजा, समोदा भटगांव, सिरसा खुर्द पहुंचने पर ग्रामीण में तिरंगा यात्रा का जोशीला स्वागत किया।

कांग्रेस नेतृत्व वाली भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा में ग्रामीणों से पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लेने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की भावना को पुनर्जीवित करना और बहुलवाद और विविधता में एकता के भारतीय संस्कृति को मजबूत करना आज समय की सबसे बड़ी मांग है

भारत जोड़ो तिरंगा पर यात्रा का गांव-गांव में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा जोशीला स्वागत किया गया।भटगांव में तिरंगा यात्रा के पद यात्रियों का सर्वश्री विश्राम ठाकुर, दुर्गा प्रसाद देशमुख, सरपंच श्रीमती ललिता देशमुख, उपेंद्र देशमुख, उप सरपंच, पंच बुधनतीन, पंच सुशीला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वागत किया।