Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भारी बारिश के कारण पंजाब और हरियाणा में देर से शुरू होगी धान की खरीदी , 11 अक्टूबर से शुरू होगी खरीदी

  किसानों के लिए बड़ी राहत, केंद्र ने भारी बारिश के कारण पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद स्थगित की पंजाब और हरियाणा  में धान की खरीद 11 अक्...

Also Read

 

किसानों के लिए बड़ी राहत, केंद्र ने भारी बारिश के कारण पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद स्थगित की

पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद 11 अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी

नई दिल्ली।
असल बात न्यूज।।
भारी बारिश के कारण पंजाब और हरियाणा जैसे राज्य में धान की खरीदी  देर से शुरू की जाएगी। बारिश के चलते धान की फसल के देर से पकने की संभावना है। अभी धान की खरीद को स्थगित कर दिया गया है जोकि इस समय तक शुरू हो जाती थी। ताजा जानकारी के अनुसार इन राज्यों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खेती 11 October से शुरू हो जाएगी।

 पंजाब और हरियाणा राज्यों में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण धान की फसल के देर से पकने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए किसानों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग का फैसला किया है कि पंजाब और हरियाणा प्रदेश में एमएसपी के तहत धान की खरीद 11 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।

पंजाब के लिए केएमएस 2021-22 की खरीद और मिलिंग की अवधि 1 अक्टूबर, 2021 और हरियाणा में 25 सितंबर, 2021 थी।

सभी एजेंसियों को पंजाब और हरियाणा राज्यों में 11 अक्टूबर 2021 से धान की खरीद के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।