Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

दुर्ग पुलिस की शहर के चारों कोनों पर अकस्मात चेकिंग,आगामी त्योहारों के मद्देनजर की जा रही अकस्मात चेकिंग

शहर की चारों दिशाओं को किया गया सील शहर के सभी राजपत्रित अधिकारी सहित थाना प्रभारी मौजूद संदेही वाहन सहित संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही न...

Also Read



शहर की चारों दिशाओं को किया गया सील

शहर के सभी राजपत्रित अधिकारी सहित थाना प्रभारी मौजूद

संदेही वाहन सहित संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही नजर।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर दुर्ग पुलिस की सघन चेकिंग।


दुर्ग भिलाई ।असल बात  न्यूज़ ।

जिले में अपराध और अपराधियों को नियंत्रित करने नई मुहिम  शुरू हुई है। शहर के चारों दिशाओं बड़ी संख्या में जवानों की ड्यूटी लगाकर अकस्मात चेकिंग की जा रही है। इस दौरान संदेही वाहन और संदिग्ध गतिविधि यों पर नजर रखी जा रही है।इसी कड़ी में आज शहर के कुल 24 पॉइंट पर 250 से अधिक जवानों के द्वारा  चेकिंग की गई। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यह अकस्मात चेकिंग के लिए बडी duty लगाई जा रही है।

          पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर संध्या 5:00 बजे से 24 से अधिक पॉइंट पर आकस्मिक सघन चेकिंग की गई। शहर की चारों दिशाओं की सीमाओं को सील कर समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी के द्वारा आगामी त्यौहार के मद्देनजर-  संदिग्ध वाहनों, तेज गति मोटरसाइकिल, शराब पीकर वाहन चलाने, मॉडिफाइड वाहनों, दो पहिया वाहन में तीन सवारी चलने वालों, दिगर राज्यों के वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 

             सघन चेकिंग में दुर्ग पुलिस के 250 से अधिक जवानों के द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के संबंध में यातायात के बल के साथचेकिंग कार्यवाही की गई। 

           जानकारी अनुसार दुर्ग पुलिस के द्वारा निम्नलिखित पॉइंट पर आकस्मिक चेकिंग कार्यवाही की गई -*

मोहन नगर - व्हायशेप  ब्रिज, मालवीय नगर चौक, राजेंद्र पार्क चौक।

दुर्ग - बस स्टैंड दुर्ग, पटेल चौक, गंजपारा चौक महाराजा चौक, अंजोरा बाईपास। 

पुलगांव- पुलगांव चौक।

भिलाई नगर - ग्लोब चौक। 

भिलाई भट्टी - बीएसएनएल चौक।

वैशाली नगर- अवंती बाई चौक।

सुपेला- गुरुद्वारा तिराहा, नेहरू नगर,

 चौक, सुपेला चौक, सूर्या मॉल चौक।

छावनी- नंदनी रोड सीएसपी कार्यालय के सामने, पावर हाउस चौक।

खुर्सीपार- डबरापारा तिराहा, खुर्सीपार तिराहा।

पुरानी भिलाई- सिरसा गेट चौक, बस स्टैंड चरोदा।

कुम्हारी - स्टेशन चौक कुम्हारी, बैंक ऑफ बड़ौदा कुम्हारी।

            उपरोक्त सघन चेकिंग पॉइंट पर स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री संजय कुमार ध्रुव के द्वारा स्वयं सभी पॉइंट पर जाकर मॉनिटरिंग की गई। साथ ही चेकिंग पर आम नागरिकों से किसी भी प्रकार की  बदसलूकी एवं असुविधा ना हो इस बात का निर्देश भी दिया गया। दुर्ग पुलिस के द्वारा इस तरीके से अकस्मात की चेकिंग सतत जारी रहेगी।