Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सांसद विजय बघेल ने पाकिस्तान सहित दूसरे देषों से यहाॅ आकर बसे हिन्दुओं को नागरिकता देने का किया आग्रह- गृह राज्यमंत्री को लिखा पत्र

  भिलाई। असल बात न्यूज।। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ने दूसरे देश से उत्पीड़न के चलते भारत में आकर बसे लोगों की समस्याओं के ...

Also Read

 भिलाई।

असल बात न्यूज।।


दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ने दूसरे देश से उत्पीड़न के चलते भारत में आकर बसे लोगों की समस्याओं के निराकरण तथा नागरिकता देने के लिए केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि ऐसे पीड़ित लोग छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों के साथ देश के कई हिस्सों में बसे हुए है लेकिन वीजा और नागरिकता की सुविधा नही होने से इन लोगों कई तरह की दिक्कतों की समना करना पड़ रहा है। 

सांसद श्री विजय बघेल ने बताया है कि इन पीडितों की समस्याओं  निराकरण के लिए पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी तथा डाॅ. विजय जौली के साथ पूज्य षदाणी दरबार के प्रतिनिधि मंडल न उनसे मुलकात की थी। लेकिन नागरिकता से संबंधित समस्या का अभी तक कोई हल नही निकला है। भारत में बसे होने की वजह से इन लोगों पाकिस्तानी नागरिकता को भी त्याग दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य में गृह विभाग के द्वारा पिछले 5 वर्शोें से इन लोगों को नागरिकता का प्रमाण पत्र देने के लिए कोई आॅदेष जारी नही किया है। ऐसे में जिले के कलेक्टर भी इस संबंध में आवेदकों को कोई प्रमाण पत्र नही दे रहे हैं। सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि यह पीड़िित लोग गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। इनकी समस्याओं का तुरंत निराकरण होना चाहिए। भारत देश ऐसे लोगोंं के हितों के प्रति संवेदनशील है। यहांं इनकीसमस्याओं के निराकरण के लिए तेज गति से प्रयास होने चाहिए।

सांसद श्री बघेल ने बताया कि उन्होंनें देश के गृहमंत्री अमित शाह जी को पूर्व में पत्र भी लिखकर वीजा नही मिलने से इन पीड़ितो को हो रही परेशनियों से अवगत कराया गया था। बीच मे इन लोगों को मुंबई दुबई,  के रास्ते से हवाई मार्ग से आने-जाने का वीजा दिया गया। इससे खर्च अधिक बढ़ जाने से सिन्धी समाज के बड़ी संख्या में लोग मुम्बई से दुबई जा नही  सकें। वीजा नही मिलनें से ये पीड़ित धार्मिक यात्राओं, पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रमों में षामिल होने के लिए भी नही जा पा रहे है।