Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोर्ट में हंगामा: कटघरे में खड़े आरोपी ने CJM को दी जान से मारने की धमकी, जज की शिकायत पर FIR दर्ज।

  मुंगेली . छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला न्यायालय में पेशी के दौरान चोरी के आरोपी ने जमकर बवाल काटा. ट्रक चोरी के आरोप में भगतराम राजपूत को सरग...

Also Read

 मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला न्यायालय में पेशी के दौरान चोरी के आरोपी ने जमकर बवाल काटा. ट्रक चोरी के आरोप में भगतराम राजपूत को सरगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया था. 16 अक्टूबर को उसे कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान नाम पूछने पर बदतमीजी करते हुए कटघरे से कूदकर डायस पर चढ़ गया. इसके बाद पीठासीन अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी और कांच के फ्रेम को तोड़ने का प्रयास किया. इसके बाद आरोपी के खिलाफ CJM शत्रुघन कुमार बेलदार ने खुद थाना पहुंचकर शिकायत दी, जिसके आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है.

दरअसल, 16 नवंबर को सरगांव थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 189/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के मामले में गिरफ्तार आरोपी भगतराम राजपूत (25 वर्ष) को शाम करीब 4:30 बजे रिमांड के लिए मुंगेली जिला न्यायालय में पेश किया गया था। पुलिसकर्मी आरोपी को कटघरे में खड़ा करने के लिए ले जा रहे थे, तब उसने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा।




शिकायत में बताया गया कि आरोपी भगतराम राजपूत ने पीठासीन अधिकारी की ओर उंगली दिखाते हुए कहा कि ‘तू मेरे को जेल भेजेगा बे।’ इसके बाद वह कटघरे से छलांग लगाकर पीठासीन अधिकारी के सामने लगे कांच के फ्रेम के पास पहुंचा और उसे जोर-जोर से तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पीठासीन अधिकारी के साथ न्यायालयीन कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. 

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी द्वारा किए गए कृत्य काफी अपमानजनक है. घटना से सभी आहत हैं. वहीं पीठासीन अधिकारी के कांच के फ्रेम को तोड़ने का प्रयास करना जान से मारने के आशय को दर्शाता है. आरोपी के खिलाफ गंभीर अपराधिक कृत्य के संबंध में कार्रवाई होनी चाहिए.


फिलहाल मामले में शिकायत के बाद मुंगेली पुलिस ने आरोपी भगतराम राजपूत के खिलाफ बीएनएस की धारा 221, 296, 351 (3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं.