कोण्डागांव, असल बात News 03 नवम्बर 2026 छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के अवसर पर कोण्डागांव से एक अनोखी और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई। राज्य उत्...
कोण्डागांव,
असल बात News
03 नवम्बर 2026
छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के अवसर पर कोण्डागांव से एक अनोखी और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई। राज्य उत्सव के मंच पर जब कोण्डागांव पुलिस के जवान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देने पहुंचे, तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जवानों की इस प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
बस्तर के जंगलों में नक्सलवाद के खिलाफ मोर्चा संभालने वाले पुलिस के जवानों ने इस अवसर पर अपनी एक अलग प्रतिभा का परिचय दिया। कर्तव्य के मैदान में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले जवान मंच पर देशभक्ति गीतों की मधुर धुन बिखेरते नजर आए।
यह प्रस्तुति बस्तर में बदलते माहौल और सकारात्मक वातावरण की एक खूबसूरत झलक बनी। जहां कभी नक्सली दहशत की चर्चा होती थी, वहां आज उत्सव, उमंग और देशभक्ति के गीतों की गूंज सुनाई दे रही है।
.jpeg)



"
"
" alt="" />
" alt="" />


