Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


हत्या करने वाली आरोपिया को केशकाल पुलिस द्वारा तत्काल किया गया गिरफ्तार आरोपिया को मृतक 03 वर्ष पूर्व चुडी पहनाकर अपनी पत्नी बना था आरोपिया ने किया धारधार हथियार से हत्या

कोण्डागांव,  असल बात News 03 नवम्बर 2026  थाना केशकाल को दिनाक 02/11/2026 के प्रातः 07:30 बजे मोबाईल के माध्यय से सूचना मिला कि ग्राम अरण्डी...

Also Read



कोण्डागांव, 

असल बात News

03 नवम्बर 2026

 थाना केशकाल को दिनाक 02/11/2026 के प्रातः 07:30 बजे मोबाईल के माध्यय से सूचना मिला कि ग्राम अरण्डी खासपारा में गोविंद नेताम की हत्या हुई है जिसका शव गोविंद नेताम के मकान के अंदर रूम में पड़ा हुआ है कि सूचना पर थाना प्रभारी श्री रितेश मिश्रा के हमराह उप निरीक्षक गुलाब टण्डन एवं सउनि हेमंत देवांगन प्रधान आरक्षक 58 संजय बिसेन, आरक्षक 226 रामूराम नेताम, महिला आरक्षक 467 सुमन आयाम डीएसएफ आरक्षक 2053 उमेशदास मानिकपूरी के शासकीय वाहन से सूचना के तस्दीक हेतू ग्राम अरण्डी रवाना हुये मौका पर पहुंचने पर प्रार्थी मोहन नेताम पिता स्व० धनसिंग नेताम जाति गोड उम्र 60 वर्ष निवासी अरण्डी खासपारा थाना केशकाल जिला कोण्डागांव छ०ग० के द्वारा बताया गया कि उसके भाई गोविंद नेताम का तीन वर्ष पूर्व फगनी बाई पति गोंविद नेताम जाति गोड उम्र 48 वर्ष निवासी खासपारा थाना केशकाल जिला कोण्डागांव को चूडी पहनाकर अपनी पत्नि बनाया था कि दिनांक 01/11/2026 की रात्रि करीबन 08:00 बजे से 11:30 बजे के मध्य मृतक गोविंद नेताम एवं उसकी पत्नि फगनी नेताम के मध्य पैसा मांगने की बात को लेकर याद विवाद लडाई झगडा हुआ था जिसे पड़ोसी राजमन नेताम द्वारा बताया था कि दिनांक 02/11/2026 के सुबह 07:00 बजे मनेश नेताम के द्वारा प्रार्थी मोहन नेताम को बताया गया कि उसके भाई गोविद नेताम का शव उसके रूम के अंदर पड़ा हुआ है जिसे फगनी बाई के द्वारा धारदार हथियार से हत्या किया गया है। मृतक गोविन्द नेताम 03 वर्ष पूर्व फगनी बाई ग्राम ताडोकी अंतागढ जिला कांकेर को चुडी पहनाकर अपनी पत्नी बनाकर लाया था दोनो कुछ दिन अच्छे से थे उसके बाद आये दिन झगडा लडाई वाद विवाद करते रहते थे मृतक गोविन्द नेताम एवं उसकी पत्नि फगनी नेताम दोनो में पैसे मांगने की बात को लेकर झगडा लडाई हो रहा था जोर जोर से फगनी बाई का चिल्लाने की आवाज आ रही थी जिसे राजमन नेताम व उसके परिवार वाले जो पडोसी है सुने थे मृतक गोविन्द नेताम के सिर कनपट्टी कंधा माथा सिना में किसी धारदार हथियार से प्राण घातक चोट पहुंचाने से आई चोटो के वजह से मृत्यु हुआ है प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरीपिया को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।


उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी श्री रितेश मिश्रा हमराह उप निरीक्षक गुलाब टण्डन एवं सउनि हेमंत देवांगन प्रधान आरक्षक 58 संजय बिसेन, आरक्षक 226 रामूराम नेताम, महिला आरक्षक 467 सुमन आयाम डीएसएफ आरक्षक 2053 उमेशदास मानिकपुरी की अहम भूमिका रही।