Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


खड़ी हाईवा में लगी भीषण आग, केबिन में सो रहा था ड्राइवर, बाल-बाल बची जान!

  बालोद. डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत लिमहाटोला गांव में मंगलवार सुबह सड़क किनारे खड़ी हाइवा में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखत...

Also Read

 बालोद. डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत लिमहाटोला गांव में मंगलवार सुबह सड़क किनारे खड़ी हाइवा में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई. ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई.

जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर ने हाइवा को सड़क किनारे खड़ा किया था. रात में वह गाड़ी में ही सो रहा था. इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे अचानक हाइवा में आग लग गई. आग की लपटें देखकर ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी से बाहर छलांग लगा दी. इससे उसकी जान बच गई, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया.



CG News : घटना की सूचना पर डॉयल 112 और डौंडी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक हाइवा पूरी तरह जल चुकी थी. फिलहाल हाइवा में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. डौंडी पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.