Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दीपावली पर्व के अवसर पर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 06 खाद्य नमूने संकलित एवं 15 किलोग्राम खराब खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई

कोण्डागांव,  असल बात News 04 नवम्बर 2026     दीपावली पर्व के अवसर पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खा...

Also Read



कोण्डागांव, 

असल बात News

04 नवम्बर 2026

    दीपावली पर्व के अवसर पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा मंगलवार को  जिले के केशकाल क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ श्री दीपक अग्रवाल के आदेशानुसार, जिला कलेक्टर के निर्देशन एवं अभिहित अधिकारी के नेतृत्व में की गई।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से बेसन, मैदा, अंजीर कतली, पनीर एवं खोवा के कुल 06 खाद्य नमूने संकलित किए गए। साथ ही, मौके पर खराब एवं मानव उपभोग के अयोग्य पाई गई कुल 15 किलोग्राम खाद्य सामग्री, जिसमें सूजी, सौंफ,  कोकोनट चुरा एवं मोतीचूर के लड्डू शामिल थे, को नियमानुसार नष्ट कराया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, स्वच्छ वातावरण में खाद्य सामग्री तैयार एवं संग्रहित करने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त एवं मानक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिले में इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।