Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्पेशल लोक अदालत एवं नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के अध्यक्ष ने ली बैठक अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए अधिवक्ताओं एवं विभागीय अधिकारियों से किया समन्वय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कोण्डागांव,  असल बात News 04 नवम्बर 2026    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर* के...

Also Read



कोण्डागांव, 

असल बात News

04 नवम्बर 2026

   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर* के दिशा-निर्देशानुसार आगामी 21 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (चेक अनादरण) से संबंधित स्पेशल लोक अदालत तथा 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से दिनांक 03 नवंबर 2026 को जिला न्यायालय कोंडागांव में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


बैठक की अध्यक्षता  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव श्री खिलावन राम रिगरी ने की। बैठक में समस्त अधिवक्ताओं के साथ बैंक विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका एवं दूरसंचार विभाग के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आगामी लोक अदालतों की तैयारियों तथा अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के अध्यक्ष श्री खिलावन रिगरी ने विशेष रूप से धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के अंतर्गत लंबित चेक अनादरण के प्रकरणों को आपसी सहमति एवं राजीनामा के माध्यम से निराकृत किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित पक्षकारों से समय रहते संपर्क स्थापित करने, उन्हें प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए प्रेरित करने तथा बैंक एवं अन्य विभागों को अपने स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत विवादों के त्वरित, सरल एवं सुलभ समाधान का प्रभावी माध्यम है। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को अनावश्यक न्यायालयीन प्रक्रिया एवं व्यय से राहत मिलती है तथा आपसी सहमति से विवादों का स्थायी समाधान संभव होता है। इसके लिए सभी अधिवक्ताओं एवं विभागों की सक्रिय सहभागिता और आपसी समन्वय आवश्यक है।

बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विक्रम प्रताप चंद्रा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री प्रतिभा मरकाम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री गायत्री साय एवं प्रशिक्षु न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री सीमा टांडे उपस्थित रहीं।


वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला न्यायालय नारायणपुर से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जीतेन्द्र ठाकुर एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती बरखा रानी तथा व्यवहार न्यायालय केशकाल से न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती सौम्या राय बैठक में सम्मिलित हुईं।

बैठक के माध्यम से सभी संबंधित पक्षों को आगामी 138 स्पेशल लोक अदालत एवं नेशनल लोक अदालत में अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने तथा निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।