कोण्डागांव, असल बात News 01 अक्टूबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान पहल के तहत गुरुवार को जिला अस्पताल परिसर कोण्डागांव...
कोण्डागांव,
असल बात News
01 अक्टूबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान पहल के तहत गुरुवार को जिला अस्पताल परिसर कोण्डागांव में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। सीआरपीएफ, नगर पालिका परिषद कोण्डागांव एवं दिशा अकैडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सीआरपीएफ जवानों, स्थानीय पार्षदों एवं सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, सीआरपीएफ कमांडेंट श्री मदन मोहन, उप कमांडेंट, स्थानीय पार्षदों सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने जिला अस्पताल परिसर में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। अभियान के दौरान परिसर में विभिन्न स्थानों पर एकत्रित कचरे को हटाकर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
स्वच्छता अभियान का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। अभियान में सीआरपीएफ जवानों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता ने स्वच्छता के प्रति सामूहिक दायित्व और सामाजिक सहभागिता का सकारात्मक संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं युवाओं ने नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
.jpg)
.jpg)

"
"
" alt="" />
" alt="" />


