कोण्डागांव, असल बात News 01 अक्टूबर 2026 ’ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ...
कोण्डागांव,
असल बात News
01 अक्टूबर 2026
’ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में महतारी वंदन योजना महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने और परिवार के भविष्य के लिए बचत करने में सहायक बन रही है।
जिले की हितग्राही श्रीमती निमेश्वरी वैद्य को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। उनके लिए यह राशि घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ भविष्य की बेहतर तैयारी का माध्यम बन रही है।
श्रीमती निमेश्वरी वैद्य बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपने छोटे-मोटे घरेलू खर्चों के लिए करती हैं। वहीं, राशि में से बचत कर अपनी बेटी के सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में भी जमा करती हैं। इस तरह योजना से मिलने वाली सहायता राशि वर्तमान की जरूरतों को पूरा करने के साथ उनकी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए आर्थिक आधार तैयार करने में भी मदद कर रही है।
उन्होंने बताया कि हर महीने नियमित रूप से मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। आवश्यक घरेलू खर्चों के बाद बची राशि को बेटी के नाम पर सुरक्षित निवेश करने से उन्हें भविष्य को लेकर भरोसा और संतोष महसूस होता है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें परिवार के निर्णयों एवं भविष्य की योजनाओं में अधिक सक्षम बनाने पर जोर दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रही है।
श्रीमती निमेश्वरी वैद्य का कहना है कि कि योजनाओं से मिलने वाली छोटी-छोटी आर्थिक सहायता भी परिवार के लिए बड़े बदलाव का आधार बन सकती है। महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का एक हिस्सा घरेलू जरूरतों में उपयोग करने के साथ बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करना उनके लिए वर्तमान की जरूरत और भविष्य की सुरक्षा, दोनों को साथ लेकर चलने का माध्यम बन गया है।
श्रीमती निमेश्वरी वैद्य ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिल रही आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नियमित आर्थिक सहयोग से उन्हें अपने छोटे-मोटे खर्चों को पूरा करने और बेटी के भविष्य के लिए बचत करने में सुविधा मिल रही है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


