Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    कोंडागांव  असल बात News  10 अक्टूबर 2026 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, श्री खिलावन राम र...

Also Read

 

 


कोंडागांव 

असल बात News 

10 अक्टूबर 2026

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में श्री सुरेन्द्र भटट् प्रतिधारक अधिवक्ता, पैरालीगल वालिंटियर/अधिकार मित्र श्री रविन्द्र सिंह बघेल, श्री गुलशन नेताम, श्री वाशुदेव मरकाम के द्वारा शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।


इस शिविर का उददेश्य छात्रों को मानसकि स्वास्थ्य से जुडे विधिक अधिकारों एवं सुविधाओं के प्रति जागरूकता करना था, ताकि आपात स्थितियों एवं आपदाओं में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित हो सकें।


इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र भटट ने अपने संबोधन में कहा कि मानसिक स्वास्थ्य न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का अभिन्न अंग है, अपितु यह संवैधानिक अधिकार भी है। कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 12 के अंतर्गत मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति, विकलांगजन एवं अन्य कमजोर वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि तनाव, चिंता या अवसाद जैसी समस्याओं के समक्ष वे हार न मानें, बल्कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सहायता प्राप्त करें। साथी ही साईबर काईम, डिजिटल अरेस्ट एवं सायबर सुरक्षा जागरूकता के संबंध में भी जानकारी दी गई।


उक्त शिविर में प्राचार्य श्रीमती अंजू मरकाम, व्याख्यता श्री एस.ए. रफिख एवं के.एस केमरों व अन्य शिक्षकगण उपस्थित थें।