Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


*जिला पंचायत सीईओ ने वीबी-जी रामजी योजना के तहत निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण* *निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश* *एनएमएमएस के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति की जांच की*

  कोण्डागांव, असल बात News   10 अक्टूबर 2026  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न ग्राम पं...

Also Read

 




कोण्डागांव,

असल बात News 

 10 अक्टूबर 2026

 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत–जी रामजी योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फरसगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत सिरपुर में निर्माणाधीन मुक्तिधाम तथा ग्राम पंचायत मसौरा, मालाकोट और भंडार सिवनी में आंगनबाड़ी भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान श्री भोई ने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और एनएमएमएस के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि शासन की योजनाओं के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों का लाभ ग्रामीणों को समय पर मि

ल सके।