Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मोबाइल देखने को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने डंडे से पीटकर छोटे भाई की हत्या की

  धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मोबाइल फोन देखने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने सगे ...

Also Read

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मोबाइल फोन देखने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव का है।



जानकारी के अनुसार, ग्राम फरसगांव में कुंदन सोरी अपने घर में मोबाइल फोन देख रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई कैलाश सोरी ने उसे टोका। इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर कैलाश ने लकड़ी के डंडे से अपने छोटे भाई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। साथ ही आरोपी ने कुंदन के सिर पर भी जोरदार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



घटना की सूचना मिलते ही खल्लारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हत्या के आरोपी बड़े भाई कैलाश सोरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।