कोण्डागांव, असल बात News 27 अक्टूबर 2026 कार्यालय जिला पंचायत कोण्डागांव द्वारा ग्राम पंचायत सचिव पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्राप्त कर...
कोण्डागांव,
असल बात News
27 अक्टूबर 2026
कार्यालय जिला पंचायत कोण्डागांव द्वारा ग्राम पंचायत सचिव पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। जिले के स्थानीय मूलनिवासियों से ग्राम पंचायत सचिव पद पर नियुक्ति हेतु कार्यालय जिला पंचायत कोण्डागांव द्वारा 07 अक्टूबर 2026 के माध्यम से 07 अक्टूबर 2026 से 27 अक्टूबर 2026 तक स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
मुख्य डाकघर में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने तथा चक्रवात के कारण अभ्यर्थियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। अब अभ्यर्थी 03 नवंबर 2026 को शाम 5:00 बजे तक स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अपना आवेदन भेज सकेंगे।
भर्ती से संबंधित शेष नियम एवं शर्तें पूर्व में जारी विज्ञापन क्रमांक 1884, दिनांक 07 अक्टूबर 2026 के अनुसार यथावत रहेंगी।
इस भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं विज्ञापन की शर्तें जिला प्रशासन कोण्डागांव की आधिकारिक वेबसाइट https://kondagaon.gov.in पर उपलब्ध है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


