Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत पलारी में आँगन मिलन कार्यक्रम आयोजित पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विवाह मुक्त पंचायत के लिए ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कोण्डागांव,  असल बात News 01 अक्टूबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पलारी में आँगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

01 अक्टूबर 2026


सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पलारी में आँगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आँगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों एवं हितग्राहियों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ समुदाय में जागरूकता बढ़ाना रहा।


कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा सेवा संकल्प कार्यक्रम के उद्देश्य एवं बाल संरक्षण से संबंधित विषयों की जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं जनसमुदाय को आँगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से हितग्राही बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के स्थानीय स्रोत, बच्चों को भोजन कराने के उचित तरीके तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए ग्राम पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने में समुदाय की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का उत्साहवर्धन हुआ तथा उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।


कार्यक्रम स्थल पर गर्भवती माताओं की गोद भराई रस्म भी संपन्न कराई गई। इस अवसर पर गर्भवती माताओं को सुरक्षित मातृत्व, संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, बाल संरक्षण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सेक्टर पर्यवेक्षक, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।