Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवा सेतु अभियान के तहत पहला शिविर ग्राम मटवाल में 03 अक्टूबर को

कोण्डागांव,  असल बात News 01 अक्टूबर 2026 सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयो...

Also Read


कोण्डागांव, 

असल बात News

01 अक्टूबर 2026


सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शासन की मंशानुरूप शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त कर मौके पर निराकरण किया जाएगा।


जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कोण्डागांव विकासखण्ड में 03 अक्टूबर को ग्राम मटवाल स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में तथा 06 अक्टूबर को ग्राम जोंदरापदर स्थित उच्च प्राथमिक शाला में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार फरसगांव विकासखण्ड में 06 अक्टूबर को ग्राम चांदागांव के पंचायत भवन में तथा माकड़ी विकासखण्ड में 07 अक्टूबर को ग्राम शामपुर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल सेजेस में शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही केशकाल विकासखण्ड अंतर्गत 04 अक्टूबर को ग्राम बेड़मा में साप्ताहिक बाजार स्थल के पास एवं बड़ेराजपुर विकासखण्ड अंतर्गत 05 अक्टूबर को ग्राम बालेंगा में साप्ताहिक बाजार स्थल के पास शिविर का आयोजन होगा। सभी शिविरों का समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।


शिविरों में सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। उक्त शिविरों में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य उपस्थिति हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।


जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित सेवा सेतु अभियान के जनसमस्या निवारण शिविरों में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।