Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोण्डागांव प्रेस क्लब में चला ‘साइबर जागृति अभियान’ पत्रकारों ने लिया क्विक क्विज में हिस्सा, साइबर अपराधों से बचाव के बताए गए उपाय

कोण्डागांव,  असल बात News 01 अक्टूबर 2026 पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा, IPS के निर्देशन में जिले में लगातार चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभि...

Also Read


कोण्डागांव, 

असल बात News

01 अक्टूबर 2026


पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा, IPS के निर्देशन में जिले में लगातार चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के तहत कोण्डागांव प्रेस क्लब में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा, डीएसपी साइबर सेल श्री सिद्धार्थ बघेल, एसडीओपी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार एवं थाना प्रभारी कोण्डागांव श्री सौरभ उपाध्याय उपस्थित रहे।


पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकारों को UPI फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी KYC/बैंक कॉल, संदिग्ध लिंक व APK फाइल, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली ठगी की जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए गए।




कार्यक्रम के दौरान साइबर जागरूकता पर “क्विक क्विज” का आयोजन किया गया। पत्रकारों से साइबर अपराध एवं सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे गए, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।


पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से साइबर जागरूकता के संदेश को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।


“जागरूक मीडिया — साइबर सुरक्षित समाज” कोण्डागांव पुलिस — हमेशा आपके साथ।