Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिला कोण्डागांव थाना मर्दापाल पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार। ⭕️नाम आरोपी - कुमेन्द्र कश्यप पिता धनीराम कश्यप, जाति मुरिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी हसलनार बाजारपारा, थाना मर्दापाल, जिला कोण्डागांव

कोण्डागांव,  असल बात News 01 अक्टूबर 2026 ➡️थाना मर्दापाल में मर्ग क्रमांक 15/2026, धारा 194 बीएनएसएस की जांच के दौरान मृतिका के परिजनों एवं...

Also Read


कोण्डागांव, 

असल बात News

01 अक्टूबर 2026


➡️थाना मर्दापाल में मर्ग क्रमांक 15/2026, धारा 194 बीएनएसएस की जांच के दौरान मृतिका के परिजनों एवं सहेलियों के कथन, घटनास्थल निरीक्षण तथा उपलब्ध साक्ष्यों से यह तथ्य सामने आया कि मृतिका का कुमेन्द्र कश्यप पिता धनीराम कश्यप, जाति मुरिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी हसलनार बाजारपारा, थाना मर्दापाल, जिला कोण्डागांव के साथ प्रेम संबंध था,जांच में यह भी पाया गया कि मृतिका द्वारा आरोपी से विवाह करने की बात कहे जाने पर आरोपी द्वारा विवाह से इंकार किया गया तथा उसके साथ कथित रूप से गाली-गलौज एवं उसे आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने संबंधी तथ्य सामने आए। तत्पश्चात मृतिका द्वारा अपने घर में लकड़ी के म्यार/काड़ा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई।

➡️प्रकरण की गंभीरता को देखते  हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरेन्द्र पुजारी(रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी श्री भुनेश्वर नाग के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश हेतु ग्राम हसलनार पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया,सम्पूर्ण मर्ग जांच एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कुमेन्द्र कश्यप के विरुद्ध प्रथम दृष्टया धारा 296, 108 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध घटित करना पाया गया।प्रकरण में आरोपी को दिनांक 30.09.2026 को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई की गई है एवं आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


       सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मर्दापाल निरीक्षक भुनेश्वर नाग, सउनि. सुनीता उईके, नरेश साहू, प्रधान आर. संत राम नायक, आर. भुनेश्वर मरकाम, सतू लाल मरकाम,कमलेश कोर्राम का योगदान रहा।