Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवा सेतु केंद्र से सुनील कश्यप को मिला आधार कार्ड, अब शासकीय योजनाओं का लाभ लेना होगा आसान

कोण्डागांव,  असल बात News 02 अक्टूबर 2026  सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आम नागरिकों तक शासकीय योजनाओं और सेवाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित...

Also Read





कोण्डागांव, 

असल बात News

02 अक्टूबर 2026

 सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आम नागरिकों तक शासकीय योजनाओं और सेवाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से विभिन्न डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मुलमुला स्थित सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से ग्राम सोरबेडा, तहसील एवं जिला बस्तर निवासी सुनील कश्यप को आधार कार्ड प्राप्त हुआ।


सुनील कश्यप ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें अब तक आधार कार्ड प्राप्त नहीं हो पाया था। उनकी समस्या का समाधान नहीं होने पर इसके बाद उन्हें सेवा सेतु केंद्र मुलमुला के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने 30 सितम्बर 2026 को सेवा सेतु केंद्र पहुंचकर अपने पूर्व आवेदन की स्लिप केंद्र संचालक को उपलब्ध कराई। केंद्र संचालक द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और जानकारी उपलब्ध कराने के बाद उन्हें कुछ ही समय में उनका आधार कार्ड प्राप्त हो गया।


आधार कार्ड मिलने पर सुनील कश्यप ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। उन्होंने सेवा सेतु केंद्र की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


सेवा सेतु केंद्र बना नागरिकों के लिए उपयोगी माध्यम


सेवा सेतु केंद्रों का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न डिजिटल एवं शासकीय सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना है। इससे नागरिकों को आवश्यक सेवाओं के लिए बार-बार दूर स्थित कार्यालयों और केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होती है।


सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से शासन की सेवाओं को आम नागरिकों के द्वार तक पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को समय और श्रम की बचत के साथ स्थानीय स्तर पर आवश्यक सेवाएं प्राप्त हो

 रही हैं।