Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


वीबीजीरामजी के कार्यों की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने की समीक्षा, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश बालिका शौचालय, मुक्तिधाम एवं निष्क्रिय बोरवेल से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर

कोण्डागांव,  असल बात News 09 अक्टूबर 2026  मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री अविनाश भोई, जिला पंचायत कोण्डागांव द्वारा गुरूवार को जिला पंचायत के...

Also Read



कोण्डागांव, 

असल बात News

09 अक्टूबर 2026

 मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री अविनाश भोई, जिला पंचायत कोण्डागांव द्वारा गुरूवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में वीबीजीरामजी (विकसित भारतदृरोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशनदृग्रामीण) के अंतर्गत कार्यरत अमले की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के पूर्व वर्षों के प्रगतिरत कार्यों तथा वर्तमान में वीबीजीरामजी अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों की एजेंडा-वार समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी तथा समस्त जनपद पंचायतों के तकनीकी सहायक वीबीजीरामजी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। विशेष रूप से बालिका शौचालय निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण तथा निष्क्रिय बोरवेल के समुचित प्रबंधन एवं संबंधित स्वीकृत कार्यों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए इन कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगी परिसंपत्तियों का निर्माण एवं उनका समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि ग्रामीण नागरिकों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो सके।

बैठक में महात्मा गांधी नरेगा के पूर्व वर्षों से लंबित एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने, कार्यस्थलों पर श्रमिकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पात्र ग्रामीण परिवारों को अधिकाधिक रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वीबीजीरामजी अंतर्गत कार्यों की स्वीकृति, क्रियान्वयन एवं प्रगति की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री अविनाश भोई, जिला पंचायत द्वारा कार्यों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि कार्यों में अनावश्यक विलंब, लापरवाही अथवा निर्धारित दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता पाए जाने पर संबंधित तकनीकी अमले के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में लापरवाही बरतने वाले तकनीकी अमले को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अतिरिक्त, वीबीजीरामजी अंतर्गत संचालित कार्यों में एनएमएमएस (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) के माध्यम से श्रमिकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों एवं तकनीकी सहायकों को निर्देशित किया गया कि कार्यस्थलों पर उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया का नियमित पर्यवेक्षण करें तथा योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

बैठक में विकसित ग्राम पंचायत प्लान (टळच्च्) की तैयारी की प्रगति हेतु निर्देशित किया गया कि माह दिसम्बर तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों की ग्राम पंचायत विकास योजना (टळच्च्) सैचुरेशन बेसिस (ैंजनतंजपवद ठंेपे) पर अनिवार्य रूप से तैयार कर पूर्ण की जाए। इसके अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत के समग्र एवं संतृप्त विकास को ध्यान में रखते हुए आगामी पाँच वर्षों की कार्ययोजना तैयार किए जाने के संबंध में तकनीकी अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही, ग्राम पंचायतों की स्थानीय आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों तथा विकास की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्यों का चिन्हांकन एवं कार्ययोजना निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध प्रगति, गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक रोजगार सृजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाना सभी संबंधित अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।