Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय केशकाल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की उपलब्धियों को किया प्रदर्शित

कोण्डागांव,  असल बात News 09 अक्टूबर 2026  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दंडकारण्य शासकीय महाविद्यालय, केशकाल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

09 अक्टूबर 2026

 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दंडकारण्य शासकीय महाविद्यालय, केशकाल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के दौरान हुए विभिन्न विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।नुक्कड़ नाटक में महाविद्यालय के 35 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्षों में हुए प्रमुख विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए शासन की उपलब्धियों और विकास कार्यों को रोचक एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की।


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक जैसी प्रभावी विधा द्वारा विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाना तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाना रहा। 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत केशकाल के पार्षद श्री सुदर्शन कुंजाम उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगर पंचायत केशकाल के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नामेश्वर कावड़े, उप अभियंता श्री जितेंद्र जांगड़े, श्री यश राठी एवं श्री डिगेश मोदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासखंड नोडल अधिकारी एवं शासकीय महाविद्यालय केशकाल के प्राचार्य श्री एस.डी. सोनवानी ने की। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती जयश्री साहू रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री बलराम हिड़को ने किया।