Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जामकोट जलाशय में जल संकल्प अभियान का समापन, विधायक लता उसेंडी ने दिलाया जल संरक्षण का संकल्प

कोण्डागांव,  असल बात News 19 अक्टूबर 2026  सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जल संसाधन विभाग, कोंडागांव द्वारा शनिवार को जामकोट जलाशय में आयोजित ज...

Also Read





कोण्डागांव, 

असल बात News

19 अक्टूबर 2026

 सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जल संसाधन विभाग, कोंडागांव द्वारा शनिवार को जामकोट जलाशय में आयोजित जल जन सेवा संकल्प अभियान का समापन किया गया। कार्यक्रम में कोंडागांव विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने ग्रामीणों एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को जल संरक्षण, जल संचयन तथा जल संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प दिलाया।


कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, श्री मनोज जैन, जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल जीवन का आधार है और इसका संरक्षण समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने वर्षा जल संचयन के माध्यम से भू-जल स्तर में वृद्धि करने तथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल का सीमित एवं उचित उपयोग सुनिश्चित करते हुए जल संरक्षण के प्रयासों में जनभागीदारी बढ़ाना आवश्यक है।


अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को जल के उचित उपयोग, वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, जल प्रबंधन में सामुदायिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से जल संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहित करना तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना रहा। अभियान के समापन अवसर पर जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने और जल के महत्व को समझते हुए इसके सदुपयोग का संदेश दिया गया।