Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल गृह के बच्चों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन विधायक लता उसेंडी सहित अतिथियों ने बच्चों को भेंट किए उपहार

कोण्डागांव,  असल बात News 19 अक्टूबर 2026  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार की संध्या कोण्डागांव में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ब...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

19 अक्टूबर 2026

 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार की संध्या कोण्डागांव में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालक एवं बालिका गृह के बच्चों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रीतिभोज के पश्चात बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन बच्चों के लिए खुशियों से भरा और यादगार पल रहा।


कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, श्री मनोज जैन एवं सुश्री सोनामणि पोयाम सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं अन्य अतिथियों ने बच्चों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के प्रति सेवा और संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 अक्टूबर से विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यों के लिए सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जीवन में जो भी कार्य करें, उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ करें तथा अपने कार्यों से अपना नाम रोशन करें। बच्चों की उपलब्धियों से उनके परिवार, समाज और जिले का नाम भी गौरवान्वित होगा।


विधायक सुश्री उसेंडी ने बच्चों को आश्वस्त किया कि शिक्षा, खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए उन्हें किसी प्रकार की कमी महसूस हो, तो वे इसकी जानकारी तत्काल दें। शासन-प्रशासन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है।


नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने कहा कि बाल गृह के बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। इसी तरह बच्चों की बेहतर देखभाल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करें, ताकि वे अपनी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप सफलता प्राप्त कर सकें।


कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेणु प्रकाश, वरिष्ठ खेल अधिकारी सुश्री सुधा कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री नरेंद्र सोनी, श्रीमती मणि शर्मा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।