Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नगर निगम दुर्ग क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार संवेदनशील, किसी भी जरुरी काम के लिए बजट की कमी नहीं

दुर्ग  . असल बात news. नगर निगम दुर्ग की आयुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुश्री लीना कोसम ने कहा है कि नगर निगम दुर्ग, राज्य का एक ब...

Also Read

दुर्ग  .

असल बात news.

नगर निगम दुर्ग की आयुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुश्री लीना कोसम ने कहा है कि नगर निगम दुर्ग, राज्य का एक बड़ा नगर निगम है, यहां काम करने के कई अच्छे अवसर है.आम जनों की कई सारी समस्याएं भी हैं और कुछ चुनौतियां भी. जनकल्याण के कार्यों को  लिए प्राथमिकता पूर्वक करने का प्रयास  किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नगर निगम दुर्ग क्षेत्र के विकास को लेकर बहुत संवेदनशील है.और यहां काम करने के लिए बजट कभी समस्या नहीं बनी है.

सुश्री लीना कोसम इसके पहले लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक रही हैं और राज्य शासन के द्वारा हाल ही में उनकी नगर निगम दुर्ग में आयुक्त के पद पर नियुक्त की गई है. हमने विभिन्न मुद्दों पर उनसे बातचीत की, दुर्ग निगम क्षेत्र में काम करने की उनकी प्राथमिकताओं के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर जगह विकास के काम हो रहे हैं और दुर्ग भी विकास के कार्यों में कहीं पीछे नहीं है. उनसे इस बातचीत के दौरान यह समझ में आया कि वह इस क्षेत्र में कचरा निपटान, मच्छरों की बढ़ोतरी, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, जैसी समस्याओं से आदत हो चुकी हैं और इसके निराकरण के दिशा में कदम उठाने के लिए प्रयासरत है.

 उन्होंने इस बातचीत के दौरान कहा कि इस निगम क्षेत्र में बहुत सारी पुरानी बस्तियां हैं. यहां गौ पालन भी बड़े पैमाने पर किया जाता है. इस क्षेत्र में बहुत  बड़े पैमाने पर गौ वंश सड़क पर रहते हैं जिन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था करने की  बनाई जा रही है.प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था की दिशा में बड़ा काम किया जा चुका है. लोगों ने कई मोहल्लों में मच्छरों के पनपने और फैलने की भी शिकायतें की है इसके निराकरण की दिशा में भी कदम उठाया जा रहा है.