Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्रावास की बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,महिला थाना पुलिस टीम ने बालिकाओं को बाल अधिकारों एवं व्यक्तिगत सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी

कवर्धा,असल बात  कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व श्र...

Also Read

कवर्धा,असल बात 




कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत बच्चों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।


इसी क्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रमिला मंडावी के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रीमती शालिनी वर्मा के दिशा निर्देश पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक चित्ररेखा एवं महिला थाना पुलिस टीम द्वारा शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, कवर्धा में अध्ययनरत बालिकाओं को उनकी आयु के अनुरूप सरल एवं सहज भाषा में व्यक्तिगत सुरक्षा, उचित एवं अनुचित व्यवहार की पहचान तथा स्वयं को सुरक्षित रखने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।


कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के व्यवहार या किसी परिस्थिति से उन्हें असहजता महसूस हो, तो वे बिना किसी डर या संकोच के अपनी बात अभिभावक, छात्रावास अधीक्षिका, शिक्षिका अथवा किसी विश्वसनीय बड़े व्यक्ति के समक्ष रखें। किसी भी परेशानी को छिपाने के बजाय समय पर सहायता लेना महत्वपूर्ण है। आवश्यकता पड़ने पर महिला थाना पुलिस से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।


महिला थाना पुलिस टीम द्वारा बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा, गरिमा एवं सम्मान महत्वपूर्ण है। सही जानकारी, जागरूकता और उचित मार्गदर्शन से बच्चे स्वयं को सुरक्षित रखने के प्रति सजग हो सकते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर सही समय पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।


महिला थाना पुलिस टीम द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के माध्यम से बच्चों को उनकी आयु के अनुरूप आवश्यक जानकारी प्रदान कर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उनके लिए सुरक्षित, संवेदनशील एवं विश्वासपूर्ण वातावरण निर्मित कर असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रहने का सरल उपाय बताकर जागरूक करना है।

असल बात,न्यूज़