Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा वीर स्तंभ चौक, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया नमन

कवर्धा,असल बात  कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार तथा अतिरिक...

Also Read

कवर्धा,असल बात 







कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर) से राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।


इसी तारतम्य में आज शाम कवर्धा के वीर स्तंभ चौक स्थित वीर शहीदों की प्रतिमाओं के समीप पुलिस लाइन की पुलिसबात 




बैंड पार्टी द्वारा उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रमिला मंडावी तथा रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह के दिशा-निर्देश में देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति दी गई साथ ही राष्ट्रगांन एवं राष्ट्रगीत की धुन भी पुलिस बैंड के द्वारा बजाया गया। इस दौरान राष्ट्र सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।


पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद पुलिस कर्मियों के बलिदान का स्मरण करना तथा आम नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करना है।


कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड पार्टी की देशभक्ति धुनों ने उपस्थित जनों में देशप्रेम एवं राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर कबीरधाम पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित रहे।


असल बात,न्यूज़