Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अक्टूबर के अंत में ठंड के बीच बारिश के आसार, साइक्लोन के असर से बदलेगा मौसम

  रायपुर . छत्तीसगढ़ में तेजी से मौसम करवट ले रहा है. ठंड की दस्तक के बीच जोरदार बारिश की संभावनाएं बन रहीं हैं. अक्टूबर के अंतिम में चक्रवा...

Also Read

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में तेजी से मौसम करवट ले रहा है. ठंड की दस्तक के बीच जोरदार बारिश की संभावनाएं बन रहीं हैं. अक्टूबर के अंतिम में चक्रवाती तूफान के कारण बारिश का नया दौर शुरू होने के आसार हैं. इससे सितंबर जैसी स्थिति बनने की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है. 24-25 सितंबर को डीप डीप्रेशन के कारण प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला देखने को मिला था. नदी-नाले उफान पर आने के कारण कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बन गई थी. 

रायपुर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान

राजधानी में आज घूमने-फिरने के लिए मौसम सुहावना रहेगा. सुबह के वक्त हल्की ठंड के अहसास हो रहा है. 25 अक्टूबर को मौसम साफ रहने की मौसम विभाग ने आशंका जताई है. अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.




अंबिकापुर में 13 डिग्री तक गिरा पारा

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा. अधिकतम तापामन बेमेतरा में 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कहीं भी उल्लेखनीय बारिश नहीं हुई. आज भी अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है,

27 से 30 अक्टूबर तक साइक्लोन का खतरा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र 25 अक्टूबर तक गहरे अवदाब और 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. इसके उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 28 अक्टूबर के आसपास आंध्र प्रदेश के तट के करीब पहुंचने की संभावना है. इस दौरान आंध्रप्रदेश और ओडिशा में सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है. इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ सहित मध्य और पूर्वी भारत के दूसरे राज्यों तक पहुंच सकता है. छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने और 28 से 30 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. रायपुर समेत मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है. 

किसानों की बढ़ सकती है परेशानी

प्रदेश में मौसम फिलहाल ड्राय है, लेकिन 2 दिनों के बाद बदलाव देखने को मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने दो दिन बाद कुछ स्थानों पर भारी बारिश, बादल गरजने-चमकने के साथ 40 से 50 किमी की तेज रफ्तार हवा चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई है. ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ सकती है.