कोण्डागांव, असल बात News 10 अक्टूबर 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देश के प्रति सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर प...
कोण्डागांव,
असल बात News
10 अक्टूबर 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देश के प्रति सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार कोसागांव जलाशय में जल स्रोत जांच एवं सुधार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा जलाशय के कैचमेंट क्षेत्र, बांध, सीपेज क्षेत्र तथा नहरों का तकनीकी निरीक्षण किया गया। साथ ही जनभागीदारी से जलाशय परिसर में साफ-सफाई एवं संरक्षण संबंधी कार्य किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन कार्यपालन अभियंता श्री आर.एल. धीवर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री पी.एल. सोनवानी के नेतृत्व में किया गया। निरीक्षण के दौरान जलाशय की संरचनात्मक स्थिति, जल प्रवाह से संबंधित व्यवस्थाओं तथा जल स्रोतों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया।
कार्यक्रम में कोसागांव के सरपंच श्री मोतीराम नेताम, काबोंगा के सरपंच श्री शिवराम शोरी, बांध अध्यक्ष श्री बाकुराम नेताम, पुजारी श्री धनाजी मंडावी, फरसगांव के सब इंजीनियर श्री संतोष तमो सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण, जलाशय की स्वच्छता तथा जल संसाधन संरचनाओं के बेहतर रखरखाव के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है। इस प्रकार के सामूहिक प्रयासों से जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय जल संसाधनों के संरक्षण में समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने में सहाय
ता मिलती है।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


