Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत ई.एल.सी. का गठन हेतु प्राचार्यों की हुई बैठक एवं प्रशिक्षण

   कोंडागांव,  असल बात News  10 अक्टूबर 2026  अनुविभागीय अधिकारी (रा) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कोंडागांव श्री अश्वन कुमार पुसाम के ...

Also Read

  




कोंडागांव, 

असल बात News 

10 अक्टूबर 2026

 अनुविभागीय अधिकारी (रा) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कोंडागांव श्री अश्वन कुमार पुसाम के नेतृत्व में जनपद पंचायत कोंडागांव के सभा कक्ष में कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा मतदाताओं के पुनर्सत्यापन एवं नए मतदाताओं के मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु "विशेष अभियान" एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालयीन छात्रों को निर्वाचन सम्बन्धी विचारों पर जागरूक करने हेतु ई.एल.सी. (मतदाता साक्षरता क्लब) का गठन करने एवं ईसीआईनेट एप्प के उपयोगिता के सम्बब्ध में विकासखण्ड कोंडागांव के समस्त बीएलओ एवं समस्त उ.मा.वि. के प्राचार्यों की बैठक आयोजित कर उक्त सम्बन्ध में विस्तार से ट्रेनिंग दी गई। जिसमे जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री अजीत जोसफ द्वारा बताया गया कि सभी शैक्षणिक संस्थानों विशेषरूप से हाई एवं हायर सेकेंडरी वि‌द्यालयों जहाँ कक्षा 9 से 12 तक के छात्र; 14-17 वर्ष के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं राष्ट्र के भावी मतदाताओं का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ई.एल.सी. का गठन किया जाना है, जिसके माध्यम से इन भावी मतदाताओं को निर्वाचन सम्बन्धी जानकरी विभिन्न माध्यमों से दी जानी है, 17 वर्ष के विद्यार्थियों के फॉर्म 6 अभी से भरा जाना है, जो की निर्धारित अहर्ता तिथियों 18 वर्ष पूर्ण होने पर स्वतः मतदाता सूचि में इनके नाम जुड़ जायेंगे।


बूथ लेवल अधिकारीयों (बीएलओ) को अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग, कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ एवं कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोंडागांव के निर्देशों के अनुपालन में, समस्त मतदान केन्द्रों में छूटे हुए एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु एक विशेष अभियान चलाया जाना है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छूटे हुए पात्र नागरिकों के साथ-साथ ऐसे युवा एवं पहली बार पात्र बने मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को सुगम बनाना है, जिनके नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। यह कार्य बीएलओ (BLO) द्वारा दिनांक 05 अक्टूबर 2026 से दिनांक 31 अक्टूबर 2026 तक घर-घर भ्रमण कर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण (Continuous Updation) की प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाएगा। नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और सहयोग से यह सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। प्रत्येक बीएलओ को मतदान केंद्र स्तर पर प्रत्येक सप्ताह बुधवार और गुरुवार को एवं शुक्रवार और शनिवार को अपने मतदान केंद्र के अंतर्गत सभी पोलिटेक्निक, आईटीआई, हाई व हायर सेकेण्डरी तथा समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में युवा/भावी मतदाताओं के पंजीकरण हेतु संस्थान के ईएलसी के माध्यम से विशेष शिविर के आयोजन करने हेतु निर्देशित किये गए। एसआईआर के दौरान सभी बीएलओ अपने सम्बंधित मतदान केन्द्रों में विभिन्न कारणों से विलोपित की गई प्रविष्टियों (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट) की सूची साथ सत्यापन हेतु घर घर जायेंगें एवं पुनर्सत्यापन करेंगे तथा नए और युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु फार्म-6 भरवाए जायेंगे। समस्त बीएलओ को विशेष अभियान के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची को सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट के साथ साझा करने के निर्देश दिए गए।


उक्त बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (रा) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कोंडागांव श्री अश्वन कुमार पुसाम के अतिरिक्त सुश्री रश्मि पोया (डिप्टी कलेक्टर), श्री मनोज कुमार रावटे (तहसीलदार कोंडागांव), श्री विजय प्रताप (तहसीलदार मर्दापाल), श्री नरेन्द्र सिंह (नयाब तहसीलदार), श्री जयप्रकाश देवांगन एवं मास्टर ट्रेनर श्री हिमांशु सिन्हा उपस्थि

त रहे।