Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, डाक विभाग देगा सुविधा; शुल्क 70 रुपये

    नई दिल्ली  . असल बात news.  पेंशनभोगियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों का जीवन प्रमाण पत्र अब घर बैठे ही बन सकेगा. इन्हें राह...

Also Read

 


 नई दिल्ली  .

असल बात news. 

पेंशनभोगियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों का जीवन प्रमाण पत्र अब घर बैठे ही बन सकेगा. इन्हें राहत देने के उद्देश्य से डाक विभाग एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान 5.0 के तहत घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा के माध्यम से पेंशनभोगी मात्र 70 रुपये के शुल्क पर डाकिया अथवा ग्रामीण डाक सेवक की सहायता से अपने घर पर ही जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।

इस पहल का उद्देश्य उन पेंशनभोगियों को सुविधा प्रदान करना है, जिन्हें जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक अथवा अन्य कार्यालयों तक पहुंचने में कठिनाई होती है। इसके लिए पेंशनभोगियों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी। डाक विभाग का डाकिया अथवा ग्रामीण डाक सेवक उनके घर पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराएंगे।

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार करने के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके माध्यम से पेंशनभोगी का जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में तैयार होगा, जिससे उसे संबंधित विभाग अथवा बैंक में जमा करने की प्रक्रिया अधिक सरल और सुविधाजनक हो जाएगी।

डाक विभाग ने सभी पात्र पेंशनभोगियों से इस सुविधा का लाभ उठाने और समय पर अपना जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की है। इच्छुक पेंशनभोगी अपने नजदीकी डाकघर, डाकिया अथवा ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क कर इस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एवं डाक विभाग की यह पहल पेंशनभोगियों को घर बैठे सुलभ और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।