Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर शनिवार को पहुँचेगा छत्तीसगढ़,अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे पैतृक ग्राम भेण्ड्रा में होगा

रायपुर   . असल बात news.   अहिवारा विधायक स्वर्गीय श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर विमान द्वारा 31 अक्टूबर को रायपुर लाया जाएगा, जिस...

Also Read


रायपुर   .

असल बात news.  

अहिवारा विधायक स्वर्गीय श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर विमान द्वारा 31 अक्टूबर को रायपुर लाया जाएगा, जिसके उपरांत विभिन्न स्थानों पर दर्शन व श्रद्धांजलि के बाद उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा (गुंडरदेही, जिला बालोद) में अंतिम संस्कार संपन्न होगा।उनका हैदराबाद मैं एक दिन पहले 30 अक्टूबर को उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में गुंडरदेही में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे.

स्व. विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर का आगमन सुबह 8:30 बजे राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर होगा, जहाँ सुबह 9:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद विमानतल से प्रस्थान कर पार्थिव शरीर सुबह 10:15 बजे भिलाई-3 स्थित शासकीय आवास पहुँचेगा, जहाँ सुबह 11 बजे तक का समय अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि हेतु आरक्षित रखा गया है। सुबह 11 बजे भिलाई-3 निवास से प्रस्थान कर पार्थिव शरीर सुबह 11:30 बजे जवाहर नगर, दुर्ग पहुँचेगा, जहाँ दोपहर 12:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके उपरांत जवाहर नगर, दुर्ग से ग्राम भेण्ड्रा (गुंडरदेही, जिला-बालोद) के लिए प्रस्थान किया जाएगा। पार्थिव देह दोपहर 1 बजे ग्राम भेण्ड्रा पहुंचेगी। वहाँ दोपहर 2 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। तदुपरांत दोपहर 2 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।