Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ग्राम पंचायत सचिव के 65 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव,  असल बात News 08 अक्टूबर 2026  जिला पंचायत कोंडागांव द्वारा ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए स्थानीय मूल निवासी प...

Also Read



कोण्डागांव, 

असल बात News

08 अक्टूबर 2026

 जिला पंचायत कोंडागांव द्वारा ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए स्थानीय मूल निवासी पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।


जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन की प्रारंभिक तिथि 07 अक्टूबर 2026 तथा अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन शाम 5 बजे तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोंडागांव के कार्यालयीन पते पर भेज सकते हैं। आवेदन पत्र केवल पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।


भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत सचिव के कुल 65 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें अनारक्षित वर्ग के 08, अनुसूचित जाति के 03, अनुसूचित जनजाति के 46 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 08 पद शामिल हैं। पदों में निर्धारित नियमानुसार स्थानीय मूल निवासी महिलाओं के लिए आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है।


इसके साथ ही कोंडागांव जिले के स्थानीय मूल निवासी निःशक्तजन अभ्यर्थियों के लिए भी नियमानुसार आरक्षण निर्धारित किया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति, श्रवणबाधित एवं अस्थिबाधित श्रेणी के अभ्यर्थी शामिल हैं।


भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, नियम, शर्तें एवं आवेदन का प्रारूप कार्यालय कलेक्टर जिला कोंडागांव, जिला पंचायत एवं संबंधित जनपद पंचायतों के सूचना पटल के साथ ही जिले की आधिकारिक वेबसाइट ावदकंहंवद.हवअ.पद पर देखा जा सकता है। पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।