Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली में दावा-आपत्ति 23 से 30 अक्टूबर तक आमंत्रित

कोण्डागांव,  असल बात News 15 अक्टूबर 2026  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर के आदेशानुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन/उप निर्वाच...

Also Read


कोण्डागांव, 

असल बात News

15 अक्टूबर 2026

 छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर के आदेशानुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन/उप निर्वाचन नवंबर-दिसंबर 2026 के लिए प्रारंभिक निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) का प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के उपरांत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपित करने एवं संशोधन करने के लिए 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी।


दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कोण्डागांव, केशकाल एवं फरसगांव तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कोण्डागांव, केशकाल, फरसगांव एवं बड़ेराजपुर के जनपद मुख्यालय स्थित कार्यालयों के साथ-साथ निर्वाचन संबंधी ग्राम पंचायत मुख्यालयों में व्यवस्था की गई है।


मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए दावा प्रस्तुत करने वाले आवेदक का नाम संबंधित ग्राम पंचायत के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित निर्वाचक नामावली में 1 अक्टूबर 2026 की स्थिति में सम्मिलित होना आवश्यक है।


निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, नाम विलोपित करने एवं संशोधन के लिए प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) से 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) तक कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक आवेदन प्रस्तुत किए जा सकेंगे। अंतिम दिवस 30 अक्टूबर 2026 को आवेदन प्रस्तुत करने की समय-सीमा अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित की गई है।


प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण करने के उपरांत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा।