Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विधायक लता उसेंडी ने 07 करोड़ 68 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात सड़क, पुल-पुलिया और सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

  कोण्डागांव,  असल बात News 15 अक्टूबर 2026 बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने बुधवार को कोण्डागा...

Also Read

 



कोण्डागांव, 

असल बात News

15 अक्टूबर 2026

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने बुधवार को कोण्डागांव एवं माकड़ी विकासखण्ड के विभिन गांवों में 07 करोड़ 68 लाख रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य, सीसी रोड निर्माण और सामुदायिक भवन शामिल हैं। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे ग्राम बबई और ग्राम बालोंड में पक्की सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। 

इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम पलारी के नानीपदर पारा में 15 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्राम पल्ली में 3 लाख रुपये की लागत से मावली गुड़ी निर्माण तथा 10 लाख रुपये की लागत से आदिवासी सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी क्रम में माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम बबई से ग्राम करमरी दुर्गा चौक तक 3 करोड़ रुपये की लागत से 2.80 किलोमीटर लंबाई की पुल-पुलिया सहित डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य तथा ग्राम बालोंड में कालीपारा से हुक्काबेड़ा पाथरी तक 4 किलोमीटर लंबाई की डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य पुल पुलिया सहित लागत 04 करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर वर्ग के कल्याण के लिए हो रहे कार्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसेवा के कार्यों के 25 वर्ष पूर्ण हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को सुखी, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। शासन की मंशानुरूप अधोसंरचना विकास एवं निर्माण कार्यों के साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को 5 लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिल रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में राहत मिल रही है। वहीं, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। किसानों के हित में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।

विधायक ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से श्रम पंजीयन कराने तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, राज्य तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष श्री दीपेश अरोरा, जनपद पंचायत माकड़ी की अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जनपद पंचायत कोण्डागांव के उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर, श्रीमती भगवती नेताम, जनपद सदस्य श्रीमती ममता नेताम, श्रीमती पूजा शर्मा, श्री अंगद पटेल, श्री चंदन साहू, श्री धनजू मरकाम, श्री संजू पोयाम, श्री संजू ग्वाल, श्री ललित पोयाम, श्री पन्ना लाल नेताम, श्री मेषलाल पोयाम तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।