Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


थाना उरंदाबेड़ा पुलिस की अनूठी पहल थाना अंतर्गत स्कूल के शिक्षकों , आत्मसमर्पित नक्सली, ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर अपने मोबाइल में सायबर जागृति का QR को स्कैन कर अपने स्टेटस में अपलोड किया।

कोण्डागांव,  असल बात News 02 सितम्बर 2026 विवरण*थाना उरंदाबेड़ा पुलिस के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय  कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा भारत...

Also Read





कोण्डागांव, 

असल बात News

02 सितम्बर 2026

विवरण*थाना उरंदाबेड़ा पुलिस के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय  कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा भारतीय पुलिस सेवा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोंडा श्री कपिल चंद्रा राज्य पुलिस सेवा के मार्गदर्शन ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अभिनव उपाध्याय राज्य पुलिस सेवा के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी श्री अखिलेश धीवर के नेतृत्व में“साइबर जागृति अभियान" थाना अंतर्गत 06 गांव क्रमशः नेट, मोदे, कन्हारगांव, कोकोडजुगनर, मोदेबेडमा, छिन्दलीबेदमा में चलाया गया जिसमें स्कूल के शिक्षकों ने बढ़चल कर हिस्सा लेते हुए जागरूकता का संदेश दिया। और क्यू आर को स्कैन कर अपने स्टेटस में अपलोड किया।

साथ ही आत्मसमर्पित नक्सली लोग भी इस अभियान में सेल्फी लेकर अपने स्टेटस में अपलोड किया*और कोकोडाजुगानार के बाजार में भी ग्रामीणों को जागरुक करते हुए क्यू आर को स्कैन कर अपलोड कराया गया।

इस  दौरान लगभग 70 शिक्षक, आत्मसमर्पित एवं ग्रामीणों को OTP, UPI PIN, बैंकिंग जानकारी साझा न करने, संदिग्ध लिंक से बचने, फर्जी कॉल एवं ऑनलाइन ठगी के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी गई। साइबर जागरूकता अभियान से संबंधित QR कोड के साथ सेल्फी एवं ग्रुप फोटो भी लिए गए।


उरंदाबेड़ा कोण्डागांव पुलिस की अपील:

“ इस दौरान लोगो को डिजिटल सुरक्षा का संकल्प लें। ‘जागरूक होकर अपने परिवार एवं गांव को साइबर सुरक्षित बनाएं।”