Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


थाना केशकाल जिला कोण्डागाँव पुलिस द्वारा किया गया कार्यवाही फारेस्ट चौकीदार को मारपीट करने वाले 08 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल।

कोण्डागांव,  असल बात News 02 सितम्बर 2026 प्रार्थी सिदार्थ यादव निवासी सुरडोंगर द्वारा लिखित आवेदन पेश करने पर कि 08 व्यक्ति सभी निवासी चारा...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

02 सितम्बर 2026

प्रार्थी सिदार्थ यादव निवासी सुरडोंगर द्वारा लिखित आवेदन पेश करने पर कि 08 व्यक्ति सभी निवासी चारामा के द्वारा एक राय होकर माँ बहन की गन्दी गन्दी गाली गलौच कर जान से मारने की नियत से प्राण घातक हमला कर सिर, में चोट पहुंचाया है जिससे राजेश यादव के सिर से खुन निकल रहा है। एवं चेहरा, बाये हाथ में भी चोट आया है। सभी आरोपियों द्वारा टाटामारी पर्यटन स्थल में शराब के नशे करने रोकने से 01. लक्की ठाकुर पिता टिकमराम ठाकुर उम्र 19 वर्ष, 02. करन जरी पिता विजय जुर्री उम्र 18 वर्ष, 03. युगल कांगे पिता ज्ञानसिंह कांगे उम्र 19 वर्ष, 04. योगेन्द्र कुमार मण्डावी पिता लखन मण्डावी उम्र 19 वर्ष, 05. शिवम सोनकर पिता परमेश्वर सोनकर उम्र 20 वर्ष, 06. गौतम गेन्डामे पिता देवनाथ गेन्डामे उम्र 21 वर्ष एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी चारामा थाना चारामा जिला कांकेर (छ.ग.) द्वारा एक राय होकर माँ बहन की गन्दी गन्दी गाली गलौच कर जान से मारने की नियत से धमकी देते हुये हाथ मुक्का लात, कड़ा से मारपीट करने लगे तथा लक्की ठाकुर, करण जुरीं, युगल कांगे, योगेन्द्र कुमार मण्डावी, शिवम सोनकर, गौतम गेन्डामे के द्वारा कोई भारी वस्तु से जान से मारने की नियत से प्राण घातक हमला कर सिर, में चोट पहुंचाया है। उक्त सभी 08 अभियुक्तों के विरूध्द थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 135/2026 धारा 109, 191(2), 296, 115(2), 351 (3) बीएनएस पंजीबध्द कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेश किया गया।


उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक रितेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक. हेमन्त देवांगन, सउनि रामकृष्ण जैन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, प्रआर, राकेश कुमार जुरी, आर. फलेश्वर सिन्हा, गिरजू राम मरकाम, अजय सलाम, प्रेमराज नेताम, नीलमणी चेरकिया, चन्द्रपाल यादव, सुरेन्द्र कुमार यादव, की अहम भूमिका रही।