Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


एथेंस के ऐतिहासिक पर्यटन क्षेत्र प्लाका (Plaka) में एक्रोपोलिस के पास एक दो मंजिला इमारत में भीषण धमाका

 ग्रीस की राजधानी एथेंस के एक पर्यटक क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हादसे में एक दो मंजिला इमारत गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार धमाके से ढह गई...

Also Read

 ग्रीस की राजधानी एथेंस के एक पर्यटक क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हादसे में एक दो मंजिला इमारत गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार धमाके से ढह गई. चार अमेरिकी नागरिक सहित इमारत के मलबे से अब तक 6 शव बरामद किए जा चुके हैं. स्थानीय मीडिया के अनुसार पीड़ितों में से चार, दो पुरुषों और दो महिलाओं के व्यक्तिगत दस्तावेजों और सामान से उनकी पहचान अमेरिकी नागरिकों के रूप में हुई है.


ग्रीस की राजधानी एथेंस में एक दो मंजिला रिहायशी इमारत जोरदार धमाके के बाद ढह गई, जिसमें चार अमेरिकी नागरिकों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई. यह दो मंजिला रिहायशी इमारत एथेंस के प्रसिद्ध पर्यटक क्षेत्र ‘प्लाका’ में स्थित थी, जो एक्रोपोलिस और ज्यूस के मंदिर जैसे मशहूर पर्यटन स्थलों के बेहद करीब है. प्लाका ग्रीस के सबसे अधिक देखे जाने वाले प्राचीन स्मारक एक्रोपोलिस पहाड़ी की तलहटी में स्थित है. धमाके के कारण आसपास की कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन में दमकल कर्मियों और डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई.



एथेंस के मेयर हरिस डौकास ने बताया कि शुक्रवार सुबह हुए इस जोरदार धमाके की वजह भीषण गैस रिसाव बताई जा रही है. इस तेज धमाके की वजह से आसपास की दूसरी इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं.अधिकारियों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवाने वाले चार लोग अमेरिकी पर्यटक थे, जो दो अलग-अलग कपल्स के रूप में आए थे. एथेंस में तैनात अमेरिकी राजदूत किम्बर्ली गुइफॉयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख जताते हुए लिखा कि एथेंस में हुए इस विस्फोट में चार अमेरिकी नागरिकों की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है.


हादसा इतना भीषण था कि चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में 30 दमकल कर्मियों के साथ-साथ तीन डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई. प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि गैस रिसाव कैसे हुआ. घटनास्थल से मिले वीडियो फुटेज में सड़क पर मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा था, और खड़ी गाड़ियां मलबे के गिरने से चकनाचूर हो गई थीं.


दूसरी ओर घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट को भी मौके पर तैनात किया गया है ताकि धमाके के असली कारणों का पता लगाया जा सके. गौरतलब है कि आसपास के लोगों ने पहले भी गैस की दुर्गंध आने की शिकायत की थी, जिसके आधार पर पुलिस यह मानकर चल रही है कि यह हादसा गैस रिसाव के कारण हुआ है.