Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


परिवार को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी पति ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया

  रायपुर। राजधानी रायपुर के डुमरतराई के साहू पारा में एक पति ने चरित्र शंकार पर धारदार चाकू से अपनी पत्नी के साथ दो नाबालिक बच्चों की निर्म...

Also Read

 रायपुर। राजधानी रायपुर के डुमरतराई के साहू पारा में एक पति ने चरित्र शंकार पर धारदार चाकू से अपनी पत्नी के साथ दो नाबालिक बच्चों की निर्मम हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद को चाकू मारकर खत्म करने का प्रयास किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है.




मामला माना थाना क्षेत्र का है, जहां साहू पारा में किराए में निवासरत बालोद के भुनेश्वर साहू ने देर रात विवाद के बाद पहले ने अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू और दो बच्चों – आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार किया, जिसमें वह घायल हो गया है.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को हिरासत में लेकर उसे इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं पंचनामा कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया है. इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है.