Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कॉलेज में छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला: आरोपी शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज

  बालोद. शासकीय आईटीआई राजहरा में छात्रों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है. शिक्षक फनील साहू पर मामूली बात को लेकर गाली देने और मार...

Also Read

 बालोद. शासकीय आईटीआई राजहरा में छात्रों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है. शिक्षक फनील साहू पर मामूली बात को लेकर गाली देने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं. घटना से नाराज छात्रों ने अपने परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दी. मामले में शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.



जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कॉलेज में छात्र-छात्राएं और शिक्षक मिलकर खाना बना रहे थे. राजहरा के लोडिंग क्वाटर पीपल झाड़ निवासी गजेंद्र साहू वेल्डर के प्रथम वर्ष का छात्र है. सुबह करीब 11:30 बजे गजेंद्र साहू पानी पीने के लिए क्लास गया हुआ था. आरोप है कि इसी दौरान बरामदे में शिक्षक फनील साहू ने उससे कहा कि सभी काम कर रहे हैं और तुम घूम रहे हो. इतना कहने के बाद छात्र के पिटाई कर दी गई. बचाव के प्रयास में गजेंद्र के बाएं हाथ की कलाई के पास चोट आई.


अन्य छात्रों से भी मारपीट के आरोप  

आरोपी शिक्षक फनील साहू पर यह भी आरोप है कि गजेंद्र के बचाव में अन्य छात्र नमन खोबरागड़े, सूरज रंगारी, देवेंद्र निसाद और युवराज साहू कॉरिडॉर में दौड़ा-दौड़कर पीटा. जानकारी मिलने पर नाराज पालकों ने आईटीआई परिसर पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की.


सूचना पर एसडीएम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने समझाइश देकर मामले को शांत कराया. सभी पीड़ित छात्र परिजनों के साथ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ 296 , 351(3) ,115(2) के तहत मामला दर्ज मामला दर्ज कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.