Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कॉलेज में छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला: आरोपी शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज

  धमतरी। जिले में गणेश उत्सव की धूम है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा शहर गूंज रहा है। जगह-जगह भव्य पंडाल सजे हैं, जहां भगवान गणेश क...

Also Read

 धमतरी। जिले में गणेश उत्सव की धूम है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा शहर गूंज रहा है। जगह-जगह भव्य पंडाल सजे हैं, जहां भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित हैं, लेकिन इस भक्ति और उत्साह के बीच एक शर्मनाक खबर सामने आई है। आस्था के इन पंडालों को चोरों ने निशाना बनाया है। शहर के अलग-अलग चार गणेश पंडालों में चोरी की वारदात सामने आई है। हैरानी की बात है कि सभी चारों मामले कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।



पहली वारदात लालबगीचा वार्ड के गणेश पंडाल में हुई, जहां चोरों ने दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं पूजा के लिए रखी फूल और कांच की थाली भी चोर ले उड़े। दूसरी वारदात बम्बलई वार्ड में हुई, जहां चोर तांबे के लोटे सहित पूजा की अन्य सामग्री चुरा ले गए। तीसरी वारदात बालक चौक पीढ़ी नाला के पास स्थित गणेश पंडाल में सामने आई है, जहां भक्त भगवान के चरणों में श्रद्धा के फूल चढ़ा रहे हैं वहीं चोर आस्था पर डाका डाल रहे हैं।



खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे लोग

पंडालों में चोरी के बाद से हड़कंप मच गया है। समिति के लोगों में भय का माहौल है। जो कार्यकर्ता दिन रात बप्पा की सेवा में लगे थे आज वो खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि उत्सव के इस माहौल में जब भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का घर कैसे सुरक्षित रहेगा।