तमिलनाडु की राजनीति में मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. इस गठबंधन का नाम “सेक्युलर सोशल जस्ट...
तमिलनाडु की राजनीति में मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. इस गठबंधन का नाम “सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस” रखा गया है. इस गठबंधन में TVK के साथ कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और मारुमलरची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) शामिल हैं. TVK मुख्यालय में चल रही गठबंधन समन्वय बैठक में यह घोषणा की गई.
तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK के नेतृत्व वाले गठबंधन को आखिरकार नया नाम मिल गया है. इन पार्टियों के नेताओं ने चेन्नई में TVK मुख्यालय में दूसरी बार मुलाकात की.
चेन्नई में हुई गठबंधन सहयोगियों की अहम बैठक के बाद TVK के नेतृत्व वाले गठबंधन को आधिकारिक नाम दे दिया गया है. इस गठबंधन को Secular Social Justice Victory Alliance के नाम से अब जाना जाएगा. इसी सिलसिले में बुधवार को पनैयूर स्थित पार्टी मुख्यालय में गठबंधन के मुख्य सहयोगियों के साथ एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता TVK के प्रमुख और तमिलनाडु CM जोसेफ विजय ने की.
बैठक में कांग्रेस, VCK, MDMK और IUML के प्रमुख नेता शामिल हुए, जिसमें आगे की रणनीति और चुनावी तालमेल को लेकर भी चर्चा हुई. इस नए गठबंधन पर कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने कहा है कि टीवीके के नेतृत्व में नया गठबंधन बना है. सीएम विजय तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में गठबंधन की अगुवाई करेंगे.
गठबंधन के नाम में ‘सेक्युलर’, ‘सोशल जस्टिस’ और ‘विक्ट्री’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल राजनीतिक संदेश के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट हो रहा है. इस गठबंधन के औपचारिक नाम को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही थी.
तमिलनाडु के मौजूदा राजनीतिक माहौल में इस गठबंधन के नाम की घोषणा ने काफी उम्मीदें और बहस पैदा कर दी है. यह गठबंधन धर्मनिरपेक्ष सामाजिक न्याय की नींव पर बनाया गया है.
वहीं, इस बैठक से सीपीएम और सीपीआई ने दूरी बनाई. उन्होंने बैठक शामिल नहीं होने का फैसला किया. माकपा पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि टीवीके सरकार को उसका समर्थन मुद्दा-आधारित और बाहर से दिया जाने वाला समर्थन है.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


