Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मोटराइज्ड ट्रायसायकल मिलने से दिव्यांग मनीदास बंजारे के लिए आसान हुआ आवागमन,अपने कार्यों को अब सुगमता और आत्मविश्वास के साथ पूरा कर सकेंगे मनीदास

कवर्धा,असल कवर्धा, । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचाया जा र...

Also Read

कवर्धा,असल



कवर्धा, । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं के माध्यम से उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के प्रयासों से ग्राम घोठिया, जनपद पंचायत कवर्धा निवासी श्री मनीदास बंजारे को नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया। श्री बंजारे 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। ट्रायसायकल मिलने से अब उनके लिए आवागमन आसान हो गया है और वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक स्वतंत्रता के साथ पूरा कर सकेंगे।

श्री मनीदास बंजारे ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक के रूप में कार्यरत हैं। ग्राम पंचायत से संबंधित कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न स्थानों पर आना-जाना पड़ता है। दिव्यांगता के कारण उन्हें आवागमन में काफी परेशानी होती थी और कई बार दूसरे व्यक्तियों की सहायता लेनी पड़ती थी। मोटराइज्ड ट्रायसायकल मिलने से अब वे अपने कार्यस्थल सहित अन्य आवश्यक स्थानों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। मोटराइज्ड ट्रायसायकल मिलने पर श्री मनीदास बंजारे ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह ट्रायसायकल उनके लिए आवागमन का साधन ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने और सम्मान के साथ जीवन जीने में मददगार साबित होगी। इससे वे अपने कार्यों को पहले की तुलना में अधिक आसानी और आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगे। इस अवसर पर पार्षद श्री योगेश चंद्रवंशी, एल्डरमेन श्री संतोष भारती उपस्थित थे।


असल बात,न्यूज़