Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रभारी सचिव ने जिले का दौरा कर विकास कार्यों का लिया जायजा वीबीजी-रामजी के अंतर्गत निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, डीसीएस सर्वे की प्रगति की ली जानकारी

कोण्डागांव, असल बात News  12 सितंबर 2026  प्रभारी सचिव श्री बसव राजू  एस. ने शुक्रवार को जिले का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माणाध...

Also Read



कोण्डागांव,

असल बात News

 12 सितंबर 2026


 प्रभारी सचिव श्री बसव राजू  एस. ने शुक्रवार को जिले का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन शासकीय भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना भी साथ में रहीं।


प्रभारी सचिव ने केशकाल विकासखंड अंतर्गत केशकाल नगर में निर्माणाधीन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने केशकाल बायपास मार्ग का जायजा लिया तथा अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।


उन्होंने केशकाल में राजस्व विभाग द्वारा संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले में डीसीएस सर्वे की प्रगति की जानकारी लेते हुए सर्वे कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।


इसके बाद प्रभारी सचिव ने जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत सबस्टेशन का अवलोकन किया। उन्होंने सबस्टेशन की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर अक्टूबर माह तक सबस्टेशन को प्रारंभ करने के निर्देश दिए।


प्रभारी सचिव ने बहीगांव में विकसित भारत जी-रामजी (वीबीजी-रामजी) योजना के अंतर्गत किए जा रहे मुक्तिधाम निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने योजना के तहत जल संरक्षण एवं पौधारोपण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देते हुए इनके प्रभावी एवं बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश अधिकारियों को दिए।


इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई एवं केशकाल एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।