Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रभारी सचिव ने जिले में कौशल प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों का लिया जायजा आईटीआई, पॉलिटेक्निक, लाइवलीहुड कॉलेज एवं कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री का किया निरीक्षण

कोण्डागांव, असल बात News  12 सितंबर 2026 प्रभारी सचिव एवं कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव श्री बसव राजू  एस. ने शुक्रवार ...

Also Read




कोण्डागांव,

असल बात News

 12 सितंबर 2026

प्रभारी सचिव एवं कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव श्री बसव राजू  एस. ने शुक्रवार को कोण्डागांव में संचालित आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण कर कौशल प्रशिक्षण से संबंधित गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना भी साथ में रहे।


इस दौरान प्रभारी सचिव ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उन्हें मिल रहे प्रशिक्षण, उपलब्ध सुविधाओं एवं प्रशिक्षण उपरांत रोजगार की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रयोगशालाओं को सर्वसुविधायुक्त बनाने, विद्यार्थियों के लिए आवश्यकतानुसार आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षण के बाद अधिक से अधिक युवाओं को प्लेसमेंट एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया।


प्रभारी सचिव ने जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज एवं संस्था द्वारा संचालित कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया। कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री में कार्यरत युवतियों एवं महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए अन्य विकासखंडों में भी ऐसी इकाइयां स्थापित करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए।


लाइवलीहुड कॉलेज के भ्रमण के दौरान उन्होंने वर्तमान में संचालित चार बैचों के प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की। उन्होंने वार्षिक प्रशिक्षण लक्ष्य की पूर्ति के लिए माह के अंत तक अधिक से अधिक नए बैच प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुनर्वासित युवाओं से संवाद कर उनके प्रशिक्षण की जानकारी ली और उन्हें गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए, ताकि वे कौशल प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।


निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री अजय उरांव एवं सहायक परियोजना अधिकारी, लाइवलीहुड कॉलेज श्री पुनेश्वर वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

क्रमांक -1126/देवेन्द्र