कोंडागांव, असल बात News 07 सितंबर 2026 आरोपी का विवरण नाम: रोमलाल शोरी पिता: सोनसाय शोरी उम्र: 21 वर्ष निवासी: गिरल पदरपारा, ग्राम डोंगरीगुड...
कोंडागांव,
असल बात News
07 सितंबर 2026
आरोपी का विवरण
नाम: रोमलाल शोरी पिता: सोनसाय शोरी उम्र: 21 वर्ष निवासी: गिरल पदरपारा, ग्राम डोंगरीगुड़ा, थाना पलारी, जिला कोण्डागांव, छत्तीसगढ़
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थिया/पीड़िता द्वारा थाना कोण्डागांव उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मकान निर्माण कार्य के दौरान आरोपी रोमलाल शोरी से उसकी जान-पहचान हुई थी। दिनांक 08 मार्च 2026 को आरोपी पीड़िता को उसके गांव से अपने गांव पलारी स्थित घर दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी द्वारा पीड़िता को डरा-धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
प्रकरण में पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी भी सामने आई। रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 276/2026 धारा 64(2)(M), 351(3) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए, निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा एवं एसडीओपी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना कोण्डागांव की टीम गठित की गई।
विवेचना के दौरान आरोपी रोमलाल शोरी, निवासी ग्राम डोंगरीगुड़ा, थाना पलारी, जिला कोण्डागांव को उसके निवास स्थान पर मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी को दिनांक 05.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
विशेष योगदान
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, पीएसआई मनीषा ग्वाल, आरक्षक अरूण नेताम, आरक्षक पुनाउ राम पटेल एवं महिला आरक्षक नेमा ध्रुव का विशेष योगदान रहा।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


