Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शिक्षक दिवस पर कोण्डागांव पुलिस ने निभाई ‘साइबर शिक्षक’ की भूमिका जिले के समस्त स्कूलों में चला साइबर जागृति अभियान, शिक्षकों को मोमेंटो भेंटकर किया गया सम्मानित

कोंडागांव, असल बात News 07 सितंबर 2026 05 सितंबर 2026 को  शिक्षक दिवस के अवसर पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा जिले के समस्त स्कूलों में विशेष ‘सा...

Also Read






कोंडागांव,

असल बात News

07 सितंबर 2026

05 सितंबर 2026 को  शिक्षक दिवस के अवसर पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा जिले के समस्त स्कूलों में विशेष ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालयीन स्टाफ को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा, IPS के मार्गदर्शन में कोण्डागांव पुलिस ने विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान कोण्डागांव पुलिस ने ‘साइबर शिक्षक’ की भूमिका निभाते हुए बच्चों एवं शिक्षकों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपाय बताए।



कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को बताया गया कि आज के समय में विद्यार्थी इंटरनेट, मोबाइल, सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन गेमिंग का व्यापक उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में शिक्षक बच्चों को साइबर अपराधों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शिक्षकों को OTP, UPI PIN, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, फर्जी कॉल एवं KYC अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा नहीं करने तथा साइबर बुलिंग एवं ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग से सतर्क रहने की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा शिक्षकों से अपील की गई कि वे स्वयं साइबर जागरूक बनें और अपने विद्यालय के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक भी साइबर सुरक्षा की जानकारी पहुंचाएं, ताकि विद्यालय से लेकर परिवार और समाज तक साइबर जागरूकता का संदेश पहुंच सके।




शिक्षक दिवस के अवसर पर साइबर जागृति अभियान के दौरान विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। कोण्डागांव पुलिस ने शिक्षकों के योगदान को सम्मान देते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे बच्चों को सही दिशा दिखाने और सुरक्षित समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिस ने कहा कि जिस प्रकार शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देकर उनके भविष्य का निर्माण करते हैं, उसी प्रकार आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी देकर विद्यार्थियों के डिजिटल भविष्य को सुरक्षित बनाना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।




विद्यालयों में विद्यार्थियों को विशेष रूप से समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP, UPI PIN, पासवर्ड अथवा निजी जानकारी न दें। संदिग्ध लिंक, APK फाइल, ई-मेल या सोशल मीडिया संदेश पर बिना जांचे क्लिक न करें। फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग एवं अन्य साइबर ठगी से सावधान रहने की सलाह दी गई। साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल अपने परिजनों, शिक्षक अथवा पुलिस को जानकारी देने तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।



कोण्डागांव पुलिस ने शिक्षक दिवस पर जिले के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा “शिक्षक समाज के भविष्य निर्माता हैं, और आज के डिजिटल युग में साइबर जागरूक शिक्षक ही सुरक्षित डिजिटल पीढ़ी का निर्माण कर सकते हैं।”


कोण्डागांव पुलिस — हमेशा आपके साथ आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।