कोण्डागांव, असल बात News 22 सितंबर 2026 शासकीय उच्च प्राथमिक शाला सरगीपाल पारा में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती करुणा ध्रुव ने अपने जन्मदिन को या...
कोण्डागांव,
असल बात News
22 सितंबर 2026
शासकीय उच्च प्राथमिक शाला सरगीपाल पारा में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती करुणा ध्रुव ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ न्योता भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर वे अपने परिवार के साथ बच्चों के बीच पहुंचीं और उनके साथ खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती करुणा ध्रुव एवं स्थानीय पार्षद श्री ललित देवांगन द्वारा विद्यालय परिसर में फलदार पौधों के रोपण से हुई। पौधारोपण के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इसके बाद बच्चों के लिए न्योता भोज आयोजित किया गया। सभी ने साथ बैठकर भोजन किया। बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने का यह आत्मीय अवसर पूरे विद्यालय के लिए यादगार रहा।
श्रीमती करुणा ध्रुव ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा, “जन्मदिन की सबसे बड़ी खुशी तब है, जब हम किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकें। आप सभी मन लगाकर पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन करें।”
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, रसोई एवं स्वच्छता कर्मचारियों सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर उद्यानिकी अधिकारी श्री लोकेश्वर प्रसाद ध्रुव, शिक्षा विभाग से जिला साक्षरता मिशन समन्वयक श्री धवल सिंह पोटाई, संकुल समन्वयक श्री शिवचरण मांडवी, एनएसएस प्रभारी श्री नेताम, प्रधान अध्यापिका सुश्री शीतल गौतम, शिक्षिका श्रीमती मीना देवांगन, सुश्री भूमिका गौतम, श्री टिकेश्वर प्रसाद, श्री देवांगन, श्रीमती रानी वर्मा सहित अन्य शिक्षकगण एवं प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक शाला के समस्त अध्ययनरत विद्यार्थी उपस्थित रहे।
पौधारोपण, बच्चों के साथ आत्मीयता और न्योता भोज के माध्यम से मनाया गया यह जन्मदिन सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दे गया।
.jpg)
.jpg)

"
"
" alt="" />
" alt="" />


