Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक के बाद सुखदेव भगत की दो टूक: जिम्मेदारी न निभाने वाले नेता होंगे रिप्लेस

  रायपुर . कांग्रेस संगठन में क्या बड़ा बदलाव होने जा रहा है. छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के बयानों ने ऐसे सवालों ...

Also Read

 रायपुर. कांग्रेस संगठन में क्या बड़ा बदलाव होने जा रहा है. छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के बयानों ने ऐसे सवालों को हवा दे दी है. उन्होंने साफ कहा कि पार्टी संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जो जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाएगा, उन्हें रिप्लेस कर दिया जाएगा.


दरअसल, प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे हैं. सोमवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी और कनेक्ट सेंटर की बैठक हुई. साथ ही आने वाले दिनों में विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तय की गई. बैठक में उनके अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए.



जो जिम्मेदारी नहीं निभा रहे, उन्हें रिप्लेस किया जाएगा : सुखदेव भगत

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि अलग-अलग बैठकों में संगठन के काम काज को लेकर चर्चा की गई है. डेटा की जानकारी ली जा रही है, जिसके बाद समीक्षा की जाएगी. जो पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहे हैं, उन्हें रिप्लेस कर दिया जाएगा. सभी को एकजुट होकर पार्टी का काम करने के निर्देश दिए गए हैं. पार्टी संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


नए प्रदेश प्रभारी का पहला छत्तीसगढ़ दौरा

बता दें कि सचिन पायलट के बाद कांग्रेस आलाकमान ने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी की कमान सौंपी है. प्रदेश प्रभारी के तौर पर उनका यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है. रविवार दोपहर को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह राजीव भवन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. इसके बाद पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक ली. रात में विधायक दल की बैठक में शामिल हुए. सोमवार को सुबह 10 बजे से मैराथॉन बैठकें ले रहे हैं. शाम करीब 7 बजे वह एयरपोर्ट जाएंगे और फ्लाइट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.